भारतीय कप्तान के रूप में अंतिम मैच में धौनी चमके

Updated at : 10 Jan 2017 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय कप्तान के रूप में अंतिम मैच में धौनी चमके

मुंबई : इंग्‍लैंड के खिलाफ अभ्‍यास मैच की आज खुब चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए क्‍योंकि महेंद्र सिंह धौनी का यह बतौर कप्‍तान आखिरी मैच है. धौनी ने पिछले सप्‍ताह अचानक वनडे और टी-20 से कप्‍तानी छोड़ने की घोषणा कर सबको चौका दिया था. आज का मैच भले ही अभ्‍यास मैच है लेकिन इसे […]

विज्ञापन

मुंबई : इंग्‍लैंड के खिलाफ अभ्‍यास मैच की आज खुब चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए क्‍योंकि महेंद्र सिंह धौनी का यह बतौर कप्‍तान आखिरी मैच है. धौनी ने पिछले सप्‍ताह अचानक वनडे और टी-20 से कप्‍तानी छोड़ने की घोषणा कर सबको चौका दिया था. आज का मैच भले ही अभ्‍यास मैच है लेकिन इसे लेकर दर्शकों में भारी उत्‍साह है. दर्शकों के उत्‍साह को धौनी ने व्‍यर्थ जाने नहीं दिया और उन्‍होंने बतौर कप्‍तान अपने आखिरी मैच में तूफानी पारी का नजारा पेश कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया.

धौनी ने आज कप्‍तानी पारी खेलते हुए महज 40 गेंद पर 8 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 68 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए. इस दौरान धौनी का स्‍ट्राइक रेट 170 का रहा. युवराज सिंह ने कल ही इसके संकेत दे दिये थे कि अब लोगों को बेपरवाह धौनी की बल्‍लेबाजी देखने को मिलेगी और पूराने युवी भी नजर आएंगे.

* धौनी को देखने उमड़े दर्शक
अभ्‍यास मैच की कहीं चर्चा भी नहीं होती है, लेकिन आज ब्रेबोर्न स्टेडियम में लोगों की भीड़ को देखकर कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि यह एक अभ्‍यास मैच है. यह कमाल केवल धौनी के कारण हुआ. धौनी को आखिरी बार कप्‍तानी करते हुए देखने के लिए दर्शकों की भीड़ स्‍टेडियम में उमड़ पड़ी. लोगों को बैठने के लिए जगह कम पड़ने लगे. दर्शकों की भारी भीड़ को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में धौनी के प्रति कितना स्‍नेह है.
कार्यदिवस होने के बाद भी लोग अपने चहेते खिलाड़ी को आखिरी बार कप्‍तानी करते हुए देखना चाहते थे.रांची के सुपर स्टार और विश्व टी20 2007 और विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम के कप्तान रहे धौनी इंग्लैंड के खिलाफ यहां होने वाले दो अभ्यास मैचों में से पहले में भारत ‘ए’ की अगुआई कर रहे हैं. दोपहर से ही सीसीआई के गेटों पर दर्शकों की लंबी भीड़ लगी हुई थी. शुरुआत में ही पूर्वी स्टैंड खचाखच भर गया जिसके बाद दर्शक उत्तरी स्टैंड पर पहुंचे. समय के साथ पश्चिमी स्टैंड भी पूरा भर गया. इस मैच के लिए दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola