''आपको बेपरवाह धौनी और पुराना युवी देखने को मिलेगा''

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट में वापसी के पर्याय बन चुके युवराज सिंह ने आज महेंद्र सिंह धौनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के फैसले का स्वागत किया क्योंकि उन्हें लगता है कि अब वे अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा करके अपनी ‘बेपरवाह क्रिकेट’ से क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर सकते […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट में वापसी के पर्याय बन चुके युवराज सिंह ने आज महेंद्र सिंह धौनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के फैसले का स्वागत किया क्योंकि उन्हें लगता है कि अब वे अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा करके अपनी ‘बेपरवाह क्रिकेट’ से क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं.
युवराज ने आज बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘यह उसके (धौनी) साथ पुराने दिनों की तरह खेलने जैसा होगा जबकि हमने शुरुआत की थी. निश्चित तौर पर मैंने उससे काफी पहले शुरुआत कर ली थी (युवराज ने 2000 और धौनी ने 2004 में पदार्पण किया), लेकिन तब हम जब साथ में खेलते थे पूरी तरह से बेपरवाह होकर खेला करते थे. हम आगामी श्रृंखला में फिर से ऐसा कर सकते है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




