आईसीसी रैंकिंग : विराट कोहली, अश्विन और जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार

दुबई : भारत के स्पिन जोडीदार रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने आईसीसी की गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में अपने शीर्ष दो स्थान बरकरार रखे जबकि कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. अश्विन (887 अंक) और जडेजा (879 अंक) सूची में क्रमश: पहले और […]
दुबई : भारत के स्पिन जोडीदार रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने आईसीसी की गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में अपने शीर्ष दो स्थान बरकरार रखे जबकि कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.
अश्विन (887 अंक) और जडेजा (879 अंक) सूची में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं जबकि 29 अंक हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (860 अंक) पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा की भी रैंकिंग में सुधार हुआ है, वह नौ पायदान की छलांग से सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं.
शीर्ष-20 में शामिल एक अन्य भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 19वें स्थान पर हैं. बल्लेबाजों की सूची में स्टीव स्मिथ 933 अंक से शीर्ष पर कायम हैं जबकि उन्हें चार रैंकिंग अंक का नुकसान हुआ है. भारतीय कप्तान कोहली इसमें 875 अंक से उनके बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. शीर्ष-10 में और कोई भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं हैं. चेतेश्वर पुजारा 12वें और अजिंक्य रहाणे 16वें स्थान पर हैं. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत 120 रेटिंग अंक से शीर्ष पर काबिज टीम है और ऑस्ट्रेलिया से आगे है जो 109 अंक से दूसरे स्थान पर काबिज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




