धौनी के फैसले की टाइमिंग सही, विराट को सौंपी जायेगी कमान : प्रसाद

Updated at : 05 Jan 2017 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी के फैसले की टाइमिंग सही, विराट को सौंपी जायेगी कमान : प्रसाद

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने आज महेंद्र सिंह धौनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के फैसले को ‘सही समय पर लिया गया फैसला’ करार देते हुए संकेत दिया कि विराट केाहली को कमान सौंपी जायेगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धौनी 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने आज महेंद्र सिंह धौनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के फैसले को ‘सही समय पर लिया गया फैसला’ करार देते हुए संकेत दिया कि विराट केाहली को कमान सौंपी जायेगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धौनी 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हो रही वनडे श्रृंखला के लिए टीम में रहेंगे और उनके भीतर अभी क्रिकेट बाकी है.

प्रसाद ने कहा ,‘‘ यदि माही यह फैसला एक साल या छह महीने पहले लेता तो मैं चिंतित होता लेकिन उसने एकदम सही समय पर फैसला लिया है. उन्हें पता है कि विराट अब खुद को साबित कर चुका है और टेस्ट में बतौर कप्तान बेहतरीन प्रदर्शन किया है.” उन्होंने कहा ,‘‘ धौनी का यह फैसला सही है. इससे साबित होता है कि भारतीय क्रिकेट का हित उनके जेहन में था.” भारत के पूर्व विकेटकीपर प्रसाद ने कहा कि धौनी के भीतर अभी काफी क्रिकेट बाकी है.

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे अभी भी लगता है कि उसके भीतर काफी क्रिकेट बाकी है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वह टीम की सफलता में योगदान दे सकता है.” उन्होंने कहा ,‘‘ उसके पास बतौर कप्तान हासिल करने के लिये क्या बचा था. उसने सब कुछ हासिल कर लिया. टी20 विश्व कप, 50 ओवरों का विश्व कप, चैम्पियंस ट्राफी सभी जीते. इसके अलावा आईपीएल, चैम्पियंस लीग में भी खिताबी जीत दर्ज की. उसके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं था.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola