पढें, किसने चला दिया धौनी के प्रैक्टिस विकेट पर बुलडोजर

रांची : महेंद्र सिंह धौनी के कारण रांचीवासी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं, उस धौनी से जुड़े चार साल की यादों को सीसीएल के बुलडोज़रों ने कुछ ही घंटों में ज़मींदोज़ कर दिया. सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के दक्षिण भाग में मौजूद मैदान पर अब कभी कोई भी खिलाड़ी नज़र नहीं आएगा. धौनी ने […]
रांची : महेंद्र सिंह धौनी के कारण रांचीवासी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं, उस धौनी से जुड़े चार साल की यादों को सीसीएल के बुलडोज़रों ने कुछ ही घंटों में ज़मींदोज़ कर दिया. सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के दक्षिण भाग में मौजूद मैदान पर अब कभी कोई भी खिलाड़ी नज़र नहीं आएगा.
धौनी ने टीम इंडिया में जगह बनाने के सपनों को पूरा करने के लिए जिस मैदान में 1997 से 2001 तक पसीना बहाया, वो मैदान अब कन्वेंशनल हॉल सेंटर के नाम पर इतिहास के पन्नो में सिमटने जा है. वर्ष 1997 से 2001 तक धौनी ने सीसीएल की ओर से क्रिकेट खेला और इसी दौरान रणजी ट्रॉफी के दर्ज़नों मैच के अलावा दिलीप ट्रॉफी का पदार्पण मैच भी सीसीएल में रहते हुए ही खेला. जिस टर्फ विकेट पर धौनी प्रैक्टिस कर क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार में से एक बने, आगे बढ़े आज उसका नामोनिशान तक मिट चुका है. हाँ ये ज़रूर है कि दो सीमेंटेड विकेट खुद के ज़मींदोज़ होने का का इंतज़ार कर रहे हैं.
कभी यहाँ पर मौजूद तीन टर्फ विकेटों पर धौनी के साथ, अंशुमान राज, शब्बीर हुसैन, राजीव राजा, अरुण विद्यार्थी, देवेश चन्द्रा, आदिल हुसैन, सूरज नारायण लाल, राजीव रंजन, अनंत प्रकाश, सुब्रोतो घोष जैसे खिलाड़ी प्रैक्टिस किया करते थे. क्रिकेट ही नहीं यहाँ वॉलीबॉल और बैडमिंटन के कोर्ट के अलावा फुटबॉल का भी एक छोटा सा ग्राउंड था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




