ePaper

विराट मुझसे दोगुना आक्रामक : गांगुली

Updated at : 14 Dec 2016 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
विराट मुझसे दोगुना आक्रामक : गांगुली

कोलकाता : पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की मैदान के अंदर और बाहर की आक्रामकता उनकी तुलना में दोगुनी है, जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करते थे. गांगुली ने यहां ‘सौरव गांगुली फाउंडेशन और सौरव गांगुली क्रिकेट स्कूल’ के लांच के मौके पर कहा, ‘‘मैं […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की मैदान के अंदर और बाहर की आक्रामकता उनकी तुलना में दोगुनी है, जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करते थे. गांगुली ने यहां ‘सौरव गांगुली फाउंडेशन और सौरव गांगुली क्रिकेट स्कूल’ के लांच के मौके पर कहा, ‘‘मैं जितना आक्रामक था, विराट उससे दोगुना आक्रामक है. ”

जब कोहली और उनके बीच की आक्रामकता की तुलना के बारे में पूछा गया तो गांगुली ने कहा, ‘‘विराट विपक्षी टीम के लिये कोई कसर नहीं छोड़ता. ” गांगुली ने विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की, विशेषकर उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने जिस तरह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज अपने नाम की. इसके अलावा उन्होंने मुंबई में कोहली के दोहरे शतक की भी प्रशंसा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola