डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी

जोहानिसबर्ग : पिछले कुछ समय से कोहनी की चोट से जूझ रहे दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने तुरंत प्रभाव से दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. डिविलियर्स ने उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे फाफ डु प्लेसिस को स्थायी रुप से कप्तान नियुक्त करने का समर्थन किया है. […]
जोहानिसबर्ग : पिछले कुछ समय से कोहनी की चोट से जूझ रहे दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने तुरंत प्रभाव से दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. डिविलियर्स ने उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे फाफ डु प्लेसिस को स्थायी रुप से कप्तान नियुक्त करने का समर्थन किया है.
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने भी डुप्लेसिस को कप्तान नियुक्त करने की पुष्टि कर दी है. डिविलियर्स ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत हितों से टीम हित हमेशा उपर रखे जाने चाहिए. मेरे लिये टेस्ट टीम की कप्तानी करना बड़ा सम्मान था लेकिन मैं दो श्रृंखलाओं में नहीं खेल पाया और मेरा श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला में भी खेलना संदिग्ध है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










