ePaper

जयललिता के निधन के बाद चेन्‍नई में भारत,इंग्लैंड पांचवें टेस्‍ट पर संशय

Updated at : 06 Dec 2016 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
जयललिता के निधन के बाद चेन्‍नई में भारत,इंग्लैंड पांचवें टेस्‍ट पर संशय

मुंबई : जे जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत और इंग्लैंड के बीच 16 से 20 दिसंबर के बीच चेन्नई में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने का फैसला करने से पहले अभी इंतजार करने का निर्णय किया […]

विज्ञापन

मुंबई : जे जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत और इंग्लैंड के बीच 16 से 20 दिसंबर के बीच चेन्नई में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने का फैसला करने से पहले अभी इंतजार करने का निर्णय किया है.

बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आप सभी जानते हैं कि चेन्नई में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच को लेकर आज कुछ समाचार पत्रों में रिपोर्ट आयी हैं. चेन्नई में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. माननीय मुख्यमंत्री का निधन हो गया है. इसलिए मीडिया के कयासों के बजाय हम यह स्पष्ट करना चाह रहे हैं कि बीसीसीआई ने चेन्नई टेस्ट मैच को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. ‘

शिर्के ने कहा, ‘‘हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और हम स्थानीय मेजबान संघ से भी जानकारी ले रहे हैं कि लोगों का मूड और भावनाएं कैसी हैं और इसी आधार पर मैच को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा. ‘ उन्होंने कहा हालांकि प्लान बी को लेकर कोई संकेत नहीं दिये और यह भी नहीं बताया कि कब तक स्थानीय संघ उन्हें फीडबैक देगा. शिर्के ने कहा, ‘‘हम इसके लिये समयसीमा तय नहीं कर सकते. हम स्थानीय संघ के संपर्क में है और हम फैसला करेंगे. हम हर दिन के आधार पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. ‘ तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का कल रात चेन्नई में निधन हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola