ePaper

#ViruKeFunde: अब वेब सीरीज में अनोखे अंदाज में ‘बैटिंग’ करते नजर आयेंगे वीरेंद्र सहवाग

Updated at : 22 Nov 2016 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
#ViruKeFunde: अब वेब सीरीज में अनोखे अंदाज में ‘बैटिंग’ करते नजर आयेंगे वीरेंद्र सहवाग

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अब नयी भूमिका में नजर आने वाले हैं. वे एक वेब सीरीज को होस्ट करते नजर आयेंगे, इस कार्यक्रम का शीर्षक है ‘ वीरू के फंडे’. इस 15 एपिसोड के सीरीज में सहवाग लोगों के जीवन की समस्याओं को मजाकिया अंदाज में सुलझाते नजर […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अब नयी भूमिका में नजर आने वाले हैं. वे एक वेब सीरीज को होस्ट करते नजर आयेंगे, इस कार्यक्रम का शीर्षक है ‘ वीरू के फंडे’.

इस 15 एपिसोड के सीरीज में सहवाग लोगों के जीवन की समस्याओं को मजाकिया अंदाज में सुलझाते नजर आयेंगे. वीरू के फंडे में सहवाग यह बताते नजर आयेंगे कि वे उन्होंने अपने जीवन में क्रिकेट और दोस्तों से क्या सीखा और उसमें कितना आनंद आया. वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक ऐसा प्लटफॉर्म पाकर खुश हूं जहां मैं अपने फैन के साथ समय बिता सकूं और मुझे यह डिजीटल माध्यम मिला है.

उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि यह कार्यक्रम आपको उतना ही रोमांचित करेगा जितना कि मेरी बैटिंग. इस शो से आप क्या उम्मीद करते हैं पर उन्होंने कहा कि हर गूगली बॉल पर सिक्सर. इस सीरियल के पहले पांच एपिसोड आज लॉन्च किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola