युवराज की शादी 30 को, फराह खान करेंगी संगीत का कोरियोग्राफ

नयी दिल्ली : भारत के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह 30 नवंबर वो अपनी मंगेतर और बॉलीवुड की एक्सट्रेस हेजेल कीच से शादी रचाने वाले हैं. उनकी शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है. सूत्रों का कहना है कि उनकी शादी का कार्ड छप चुका है. वहीं यह खबर भी आ रही है कि युवराज […]
नयी दिल्ली : भारत के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह 30 नवंबर वो अपनी मंगेतर और बॉलीवुड की एक्सट्रेस हेजेल कीच से शादी रचाने वाले हैं. उनकी शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है. सूत्रों का कहना है कि उनकी शादी का कार्ड छप चुका है. वहीं यह खबर भी आ रही है कि युवराज की शादी का संगीत मशहूर नृत्य निदेशक फराह खान डायरेक्ट करेंगी.
फराह खान और युवराज सिंह ने एक साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था, उस वक्त युवराज के डांस से प्रभावित होकर फराह ने कहा था कि उनकी शादी का संगीत वही डायरेक्ट करेंगी. युवराज सिंह ने वर्ष 2011 के विश्वकप में अहम भूमिका निभाई और उस वर्ल्डकप के हीरो थे. युवी कैंसर से भी जंग जीत चुके हैं और पिछले वर्ष दीवाली के मौके पर उन्होंने बाली में हेजेल कीच से सगाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




