धौनी ने माता-पिता से कहा, अपने बच्चों को घर के बाहर कर दें

Updated at : 09 Nov 2016 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी ने माता-पिता से कहा, अपने बच्चों को घर के बाहर कर दें

नयी दिल्ली : भारत के सीमित ओवर क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि देश से ओलंपिक पदक तब तक दूर रहेंगे जब तक देश के युवा खिलाड़ी ‘आउटडोर’ खेलों में भाग नहीं लेंगे. धौनी ने सेवन और जाबोंग के बीच करार की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हमें बच्चों को खेलों में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के सीमित ओवर क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि देश से ओलंपिक पदक तब तक दूर रहेंगे जब तक देश के युवा खिलाड़ी ‘आउटडोर’ खेलों में भाग नहीं लेंगे.

धौनी ने सेवन और जाबोंग के बीच करार की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हमें बच्चों को खेलों में खेलने के लिये घर से बाहर छोड़ देना होगा. इससे न सिर्फ उनको एक्टिव रहने में मदद मिलेगी बल्कि उनको उनकी पढाई में भी मदद मिलेगी. ” उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा कहते हैं कि हम ओलंपिक में पदक नहीं जीतते. लेकिन हम यह महसूस नहीं करते कि हमारे कितने युवा आउटडोर खेल खेलते हैं.

काफी बच्चे इलेक्ट्रोनिक गैजेट से चिपके रहते हैं. इसलिये सभी माता-पिता को मेरा सुझाव है कि वे अपने बच्चों को घर के बाहर कर दें. उन्हें धूप में खेलने दें. उन्हें अपना रास्ता ढूंढने दीजिये.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola