रांची में हार के बाद बोले धौनी, फिनिशर का काम सबसे कठिन

रांची : अपने होमग्राउंड पर न्यूजीलैंड के हाथों 19 रन से पराजित होने के बाद भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा है कि फिनिशर का काम सबसे कठिन है और ऐसा मुकम्मिल खिलाड़ी तलाशना कठिन है जो निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को जीत तक ले जाये. धौनी […]
रांची : अपने होमग्राउंड पर न्यूजीलैंड के हाथों 19 रन से पराजित होने के बाद भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा है कि फिनिशर का काम सबसे कठिन है और ऐसा मुकम्मिल खिलाड़ी तलाशना कठिन है जो निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को जीत तक ले जाये. धौनी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ इस तरह के विकेट पर निचले क्रम पर बल्लेबाजी करना सबसे कठिन काम है.
#TeamIndia Captain @msdhoni bats for the young guns in the squad #INDvNZ pic.twitter.com/Dy0pCLN95h
— BCCI (@BCCI) October 27, 2016
ऐसे में स्ट्राइक रोटेट करने और साझेदारी बनाने का भी दबाव होता है. यह आसान नहीं है. आपको हमेशा ऐसा बल्लेबाज नहीं मिलता जो पांचवें, छठे या सातवे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर सके.’ अजिंक्य रहाणे ( 57 ) और विराट कोहली ( 45 ) ने भारत को अच्छी शुरुआत दी लेकिन जीत तक नहीं ले जा सके. निचले क्रम पर अक्षर पटेल ( 38 ) और अमित मिश्रा ( 14 ) ने भारत की उम्मीदें जगाई मैच जिताने वाली साझेदारी नहीं कर सके.
मध्यक्रम के अनुभवहीन बल्लेबाजों को लेकर और संयम बरतने का अनुरोध करते हुए धौनी ने कहा ,‘‘ लक्ष्य का पीछा करते हुए इस तरह के विकेट पर बल्लेबाजी करना कठिन होता है. उन्हें समय देना होगा. वे अपना रास्ता खुद बनायेंगे. इस तरह के अधिक से अधिक मैच खेलने के बाद वे लक्ष्य का पीछा करना सीख जायेंगे.’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह के विकेट पर जब स्कोर ज्यादा नहीं हो तो आपको साझेदारियों की जरूरत होती है. शुरूआत में बल्लेबाजी आसान थी लेकिन विकेट धीमा होने के बाद गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी. ऐसे में रोटेट करना मुश्किल हो गया था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




