ePaper

बॉक्‍स ऑफिस पर दिखा ''धौनी'' का जलवा, पहले ही दिन कमाई 21 करोड़ के पार

Updated at : 01 Oct 2016 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
बॉक्‍स ऑफिस पर दिखा ''धौनी'' का जलवा, पहले ही दिन कमाई 21 करोड़ के पार

मुंबई : क्रिकेट के मैदान और उसके बाहर अपनी लोकप्रियता की तरह स्टार प्लेयर एम एस धौनी की हाल ही में रिलीज बायोपिक ने भी पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की है. अभिनेता सुशांत राजपूत ‘एम एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. उसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया […]

विज्ञापन

मुंबई : क्रिकेट के मैदान और उसके बाहर अपनी लोकप्रियता की तरह स्टार प्लेयर एम एस धौनी की हाल ही में रिलीज बायोपिक ने भी पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की है. अभिनेता सुशांत राजपूत ‘एम एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. उसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो और अरुण पांडे ने उसका निर्माण किया है. फिल्म कल भारत में 4500 सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

भारत में इस बायोपिक की पहले दिन की कमाई 21.30 करोड़ रुपये रही. यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह फिल्म गैर त्यौहारी सीजन में सबसे अच्छी शुरुआत करने वाली फिल्म है और देश में बायोपिक तरह की फिल्म की सबसे अच्छी शुरुआत है.

सिनेमा मालिक अक्षय राठी ने कहा, ‘‘शाहरुख खान और सलमान खान की भांति धौनी की भी उनके महान क्रिकेट करियर के चलते प्रशंसकों की भारी तादाद है. यही मुख्य कारणों में एक कारण है कि यह फिल्म दर्शकों को भा गयी. ” इस फिल्म में कियरा आडवानी धौनी की पत्नी साक्षी की भूमिका में है. उनके अलावा दिशा पटानी, अनुपम खेर एवं भूमिका चावला हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola