युवराज के साथ रैंप पर उतरे क्रिकेटर, किया कैटवॉक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2016 5:46 PM
मुंबई : भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का YWC फैशन लाइन आज बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेटरों की मौजूदगी में लॉन्च हो गया. इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, सहीत कई कलाकार मौजूद थे. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी मौजूद थे. युवराज सिंह के […]
मुंबई : भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का YWC फैशन लाइन आज बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेटरों की मौजूदगी में लॉन्च हो गया. इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, सहीत कई कलाकार मौजूद थे. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी मौजूद थे.


युवराज सिंह के फैशन लाइन कार्यक्रम में सभी क्रिकेटरों ने रैंप पर वॉक किया. रैंप पर युवराज सिंह,रोहित शर्मा,जहीर खान,क्रिस गेल,वीरेंद्र सहवाग,मोहम्मद कैफ आदि नजर आये.

दरअसल YWC फैशन लाइन युवराज सिंह की कपड़े की कंपनी है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि कपड़ों में पीमा कॉटन इस्तेमाल किया गया है.

युवी का दावा है कि उनकी कंपनी का कपड़ा पर्यावरण फ्रेंडली भी होगा. इस मौके पर युवराज सिंह के दोस्तों ने उन्हें बधाई दी. कार्यक्रम में सबके आकर्षण का केंद्र रहे वेस्टइंडीज टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










