स्वामी ने CSK पर दो साल के बैन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की मांग की

Updated:
विज्ञापन
स्वामी ने CSK पर दो साल के बैन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की मांग की

नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रहमण्यन स्वामी ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 2013 के सट्टेबाजी मामले को लेकर लगे दो साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपनी याचिका पर तुरंत सुनवाई का उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया है. स्वामी ने मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि मामले की सुनवाई 26 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रहमण्यन स्वामी ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 2013 के सट्टेबाजी मामले को लेकर लगे दो साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपनी याचिका पर तुरंत सुनवाई का उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया है. स्वामी ने मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि मामले की सुनवाई 26 जुलाई को होनी थी लेकिन नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ द्वारा प्रवेश कर के मामले की सुनवाई किये जाने के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी.

पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और डी वाय चंद्रचूड भी हैं. उन्होंने स्वामी को अगले सप्ताह इस मसले पर ध्यान दिलाने के लिये कहा जिसके बाद इस पर सुनवाई होगी.

इससे पहले स्वामी ने अपनी याचिका में क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार द्वारा दायर याचिका पर सीबीआई जांच की भी मांग की. स्वामी ने कहा कि इस मसले पर मद्रास उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका गलत तरीके से खारिज कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola