इस मामले में सचिन-सहवाग से आगे निकले अश्विन, टेस्ट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

नयी दिल्ली : दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. उन्होंने चार टेस्ट मैच की श्रृंखला में दो शतक और 17 विकेट चटकाये. अश्विन की इस उपलब्धि के कारण उन्हें […]
नयी दिल्ली : दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. उन्होंने चार टेस्ट मैच की श्रृंखला में दो शतक और 17 विकेट चटकाये. अश्विन की इस उपलब्धि के कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.
इस अवॉर्ड के साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में छह बार मैन ऑफ द सीरीज दिया गया है. उन्होंने इस मामले में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और नजफ गढ़ के सुलतान वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया. सचिन और सहवाग को टेस्ट क्रिकेट में पांच बार मैन ऑफ द सीरीज मिल चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




