गेल का बेटी को दूध पिलाता तसवीर सोशल मीडिया में हुआ वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2016 4:10 PM
नयी दिल्ली : हाल के कुछ वर्षों में कई क्रिकेटरों की शादी हुई तो कई के घर बेटियों की किलकारियां गूंजी. इस मामले में टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह सबसे भाग्यशाली रहे. उनके घर पिछले ही साल बेटी जीवा की किलकारियां गूंजी थी. हाल ही में धौनी और उनके परिवार वालों […]
नयी दिल्ली : हाल के कुछ वर्षों में कई क्रिकेटरों की शादी हुई तो कई के घर बेटियों की किलकारियां गूंजी. इस मामले में टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह सबसे भाग्यशाली रहे. उनके घर पिछले ही साल बेटी जीवा की किलकारियां गूंजी थी. हाल ही में धौनी और उनके परिवार वालों ने जीवा का पहला बर्थडे मनाया. इसके बाद इस कड़ी में टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम आता है. इसके अलावा कैरेबियाई क्रिकेटर और टी-20 के विशेषज्ञ बल्लेबाज क्रिस गेल के घर में भी बेटी का जन्म हुआ.
https://www.instagram.com/p/BEQKMlbRfoJ/
आईपीएल-9 के दौरान क्रिस गेल को एक बेटी हुई. इसके बाद टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह के घर में भी बेटी की किलकारियां गूंजी. ये सभी खिलाड़ी अभी मैदान के बाहर चल रहे हैं. महेंद्र सिंह धौनी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं जिस कारण अभी वो टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं हैं. रैना और भज्जी अभी टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं क्रिस गेल को भी अपने घरेलू श्रृंखला में टीम में शामिल नहीं किया गया है.
https://www.instagram.com/p/BIkEJpIgx4u/
ये सभी स्टार क्रिकेटर मैदान के बाहर अपने परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं. अधिक क्रिकेट मैच होने के कारण इन्हें अपने परिवारवालों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता है. बहरहाल ये सभी क्रिकेटर अपनी बेटियों के साथ इस समय जमकर मस्ती कर रहे हैं. सभी अपनी बेटियों के साथ खुशनुमा पल की तसवीरें सोशल मीडिया में शेयर भी किये हैं. क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम में एक तसवीर पोस्ट की है जिसमें वो अपनी बेटी को बोटल से दूध पीला रहे हैं. इसके अलावा रैना ने भी अपनी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया में डाली है जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी और उनकी बेटी भी हैं.
https://www.instagram.com/p/BInqPvzjCfl/
धौनी और जीवा की मस्ती करते हुए वीडियो और तसवीरें को सोशल मीडिया में वायरल हो गयीं हैं. जीवा की एक वीडियो जिसमें वो अपने पापा धौनी और मां साक्षी का नाम भी बोल रही है. जीवा वीडियो में धौनी को माही और साक्षी को साक्षी कह कर पुकारती है. ये वीडियो साक्षी धौनी ने सोशल मीडिया में शेयर किया था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










