ePaper

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेलेंगे रामदीन, वेस्टइंडीज टीम से बाहर

Updated at : 12 Jul 2016 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेलेंगे रामदीन, वेस्टइंडीज टीम से बाहर

बासेटेरे : अनुभवी विकेटकीपर दिनेश रामदीन को भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज रोस्टन चेस को पहली बार राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में मौका दिया गया है. आफ स्पिन गेंदबाज चेस ने हाल ही में भारत के खिलाफ दो दिवसीय […]

विज्ञापन

बासेटेरे : अनुभवी विकेटकीपर दिनेश रामदीन को भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज रोस्टन चेस को पहली बार राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में मौका दिया गया है. आफ स्पिन गेंदबाज चेस ने हाल ही में भारत के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला था जिसमें वह तीन रन ही बना सके. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 29 मैचों में 42 . 87 की औसत से रन बनाये हैं.

पिछले 11 साल से वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे रामदीन ने 74 टेस्ट खेलकर 25 . 87 की औसत से रन बनाये हैं. पिछले सप्ताह ही उन्होंने ट्वीट किया था कि उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. बायें हाथ के बल्लेबाज लियोन जानसन की वापसी हुई है जबकि तेज गेंदबाज केमार रोच को बाहर कर दिया गया है. तेज गेंदबाज जेरोम टेलर भी टीम में नहीं है क्योंकि उन्होंने बोर्ड को सूचित कर दिया था कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

शेनोन गैब्रियल टीम में अकेले विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं जबकि उनका साथ देने के लिए हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट और कप्तान जासन होल्डर हैं. पहला टेस्ट 21 जुलाई से एंटीगा में होगा. वेस्टइंडीज टीम : जासन होल्डर ( कप्तान ), क्रेग ब्रेथवेट, देवेंद्र बिशू, जर्मेन ब्लैकवुड, कार्लोस ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, राजेंद्र चंद्रिका, रोस्टन चेस, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, लियोन जानसन, मर्लोन सैमुअल्स.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola