कोहली एंड कंपनी ने बीच वालीबाल खेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2016 10:59 PM
विज्ञापन
बासेटेरे : कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आज यहां सेंट किट्स में बीच वालीबाल का लुत्फ उठाया. भारत से लंबी यात्रा के बाद यहां पहुंचे क्रिकेटरों ने इस तरह बीच वालीबाल खेलकर खुद को रिलेक्स किया. इस यात्रा के दौरान मुख्य कोच अनिल कुंबले का सामान भी खो गया था […]
विज्ञापन
बासेटेरे : कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आज यहां सेंट किट्स में बीच वालीबाल का लुत्फ उठाया. भारत से लंबी यात्रा के बाद यहां पहुंचे क्रिकेटरों ने इस तरह बीच वालीबाल खेलकर खुद को रिलेक्स किया. इस यात्रा के दौरान मुख्य कोच अनिल कुंबले का सामान भी खो गया था जो उन्हें बाद में मिल गया.
बीबीसीआई ने खिलाडियों का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बीच में खेल का मजा ले रहे हैं और इस दौरान आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी कमेंटरी कर रहे हैं.
वेस्टइंडीज के अपने दौरे की शुरुआत भारत कल यहां वार्नर पार्क में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के साथ करेगा. दूसरा अभ्यास मैच तीन दिवसीय होगा और इसी मैदान पर 14 जुलाई से खेला जाएगा. चार टेस्ट की श्रृंखला का पहला मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में 21 जुलाई से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










