ePaper

गेल ने टी-20 में जमाया रिकॉर्ड 18वां शतक, तूफानी पारी से टीम को जीताया

Updated at : 05 Jul 2016 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
गेल ने टी-20 में जमाया रिकॉर्ड 18वां शतक, तूफानी पारी से टीम को जीताया

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज टीम के तूफानी बल्‍लेबाज और टी-20 का विशेषज्ञ बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने टी-20 में इतिहास रच डाला है. उनकी एक और तूफानी पारी क्वींस पार्क ओवल में देखने को मिला. उन्‍होंने महज 54 गेंद पर 108 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस दौरान उन्‍होंने 11 छक्‍के […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज टीम के तूफानी बल्‍लेबाज और टी-20 का विशेषज्ञ बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने टी-20 में इतिहास रच डाला है. उनकी एक और तूफानी पारी क्वींस पार्क ओवल में देखने को मिला. उन्‍होंने महज 54 गेंद पर 108 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस दौरान उन्‍होंने 11 छक्‍के और 6 चौके भी लगाये. इसके साथ ही गेल ने टी-20 में इतिहास रच डाला है. उन्‍होंने अपने कैरियर का 18वां शतक जमाया और ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गये हैं.

दूर-दूर तक कोई भी बल्‍लेबाज गेल के करीब नहीं है. गेल के बाद न्‍यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम 7 शतक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. इस सूची में एक मात्र भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली हैं, जिसने अब तक टी-20 कैरियर में 4 शतक जमाये हैं.

दरअसल क्वींस पार्क ओवल में कैरेबियन प्रीमियर लीग के मैच में गेल ने यह कारनामा कर दिखाया. मैच त्रिबंगो नाठट राइडर्स और जमैका के बीच चल रही थी. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए त्रिबंगो की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये. इसके जवाब में गेल की तूफानी पारी के दम पर जमैका ने मैच सात विकेट से जीत लिया.

जमैका टीम के कप्‍तान क्रिस गेल पहले तो काफी धीमी बल्‍लेबाजी की, लेकिन बाद में उन्‍होंने अपना असली रूप दिखाया और मैदान पर चारों ओर चौको और छक्‍कों की बरसात कर दी. उनकी बल्‍लेबाजी से मैदान पर उनके समर्थक काफी खुश नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola