लंब और वेसेल्स ने द्रविड-गांगुली को पछाड़ा, बनाया वनडे में साझेदारी का नया रिकॉर्ड

लंदन : ट्रेंट ब्रिज में नॉटिंघमशायर और नॉर्थहेम्पटनशायर के खेले गये मुकाबले में क्रिकेट में एक नया रिकार्ड कायम हुआ है. नॉटिंघमशायर के ओपनिंग जोड़ी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड के बीच बनी वनडे में साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉटिंघमशायर ने 50 ओवर में […]
लंदन : ट्रेंट ब्रिज में नॉटिंघमशायर और नॉर्थहेम्पटनशायर के खेले गये मुकाबले में क्रिकेट में एक नया रिकार्ड कायम हुआ है. नॉटिंघमशायर के ओपनिंग जोड़ी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड के बीच बनी वनडे में साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉटिंघमशायर ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 445 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर में नॉटिंघमशायर की ओपनिंग जोड़ी माइकल लंब और रीकी वेसेल्स के बीच रिकॉर्ड साझेदारी बनी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 342 रनों की साझेदारी बनी. जिसमें लंब ने 150 गेंद पर 21 चौके और 6 छक्कों की मदद से 184 रन और वेसेल्स ने महज 97 गेंद पर 14 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 146 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




