वार्नर के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को हराया

प्रोविडेंस : ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अपने पहले मैच में आज वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई वेस्टइंडीज टीम 32.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई. उसके आखिरी नौ विकेट 66 रन के भीतर गिर गए. अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ […]
प्रोविडेंस : ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अपने पहले मैच में आज वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई वेस्टइंडीज टीम 32.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई. उसके आखिरी नौ विकेट 66 रन के भीतर गिर गए. अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में यह उसका न्यूनतम स्कोर है.
ऑस्ट्रेलिया ने जीत का लक्ष्य लगभग 25 ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया. वार्नर ने नाबाद 55 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया ने आखिर में सात रन के भीतर तीन विकेट गंवाये. स्पिनर सुनील नारायण ने एक ओवर में दो विकेट लिये. ऑस्ट्रेलिया को इस जीत के साथ एक बोनस अंक भी मिला.
वेस्टइंडीज ने दो दिन पहले इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराया था लेकिन इस मैच में वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके. नाथन लियोन और एडम जाम्पा ने तीन तीन विकेट चटकाये जबकि मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




