अर्जुन तेंदुलकर का अंडर-16 में चयन, सोशल मीडिया में हंगामा, प्रणव बने ”एकलव्य” !

मुंबई : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का सिलेक्शन अंडर-16 क्रिकेट में किया गया है. हालांकि उनका चयन विवादों में फंस गया. सोशल मीडिया में अर्जुन के चयन पर हंगामा मच गया है. दरअसल हुबली में 24 मई से चल रहे अंतर क्षेत्रीय अंडर-16 टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र से अर्जुन तेंदुलकर […]
मुंबई : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का सिलेक्शन अंडर-16 क्रिकेट में किया गया है. हालांकि उनका चयन विवादों में फंस गया. सोशल मीडिया में अर्जुन के चयन पर हंगामा मच गया है. दरअसल हुबली में 24 मई से चल रहे अंतर क्षेत्रीय अंडर-16 टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र से अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल किया गया है.
जबकी उसके साथ खेल रहे प्रणव धनावडे को टीम से बाहर रखा गया. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया में हंगामा हो रहा है. दरअसल प्रणव ने एक पारी में एक हजार रन बनाकर देश-दुनिया में छा गये थे. उनके बल्लेबाजी की हर ओर चर्चा हुई. उन्होंने एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया है. इतनी अच्छी बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज को टीम से बाहर रखे जाने पर ही हंगामा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










