खिताबी जंग से पहले क्रिस गेल और विराट कोहली ने किया भांगड़ा, देखें वीडियो

नयी दिल्ली : आईपीएल-9 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. 29 मई को बेंगलुरु की टीम आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ खिताबी भिड़ंत के लिए मैदान पर उतरेगी. लेकिन उससे पहले कप्तान विराट कोहली, टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और साथी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने जमकर मस्ती […]
नयी दिल्ली : आईपीएल-9 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. 29 मई को बेंगलुरु की टीम आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ खिताबी भिड़ंत के लिए मैदान पर उतरेगी. लेकिन उससे पहले कप्तान विराट कोहली, टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और साथी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने जमकर मस्ती की है. तीनों ने एक साथ मिलकर खुब डांस किया है.
गेल,कोहली और मनदीप सिंह के डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीनों खिलाडियों को भांगडा करते देखा जा सकता है. ज्ञात हो क्रिस गेल और विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो न केवल मैदान पर ही धमाल मचाते हैं बल्कि मैदान के बाहर भी वो हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










