महिला रिपोर्टर से भद्दी टिप्पणी कर फंसे क्रिस गेल का सैमी ने किया बचाव
Updated at : 26 May 2016 9:32 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : वेस्टइंडीज के दो बार के विश्व टी20 विजेता कप्तान डेरेन सैमी ने अपने साथी खिलाड़ी क्रिस गेल का बचाव किया है, जो ब्रिटिश दैनिक को दिये साक्षात्कार में कुछ भद्दी टिप्पणियों के कारण फिर से सुर्खियों में आ गये हैं. गेल ने जनवरी में बिग बैश टी20 मैच के दौरान एक लाइव टीवी […]
विज्ञापन
लंदन : वेस्टइंडीज के दो बार के विश्व टी20 विजेता कप्तान डेरेन सैमी ने अपने साथी खिलाड़ी क्रिस गेल का बचाव किया है, जो ब्रिटिश दैनिक को दिये साक्षात्कार में कुछ भद्दी टिप्पणियों के कारण फिर से सुर्खियों में आ गये हैं. गेल ने जनवरी में बिग बैश टी20 मैच के दौरान एक लाइव टीवी साक्षात्कार में ऑस्ट्रेलियाई प्रसारणकर्ता मेल मैकलाघलिन से कुछ अभद्र बात कही थी जिससे वह आलोचनाओं से घिरे गये थे.
मौजूदा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के सलामी बल्लेबाज ने टाइम्स के पत्रकार से कई अनुचित सवाल पूछे थे, जिससे उन्होंने एक और लिंगभेदी विवाद को हवा दे दी. सैमी हालांकि इस ताजा विवाद को तूल नहीं देना चाहते. उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘मेरे लिये क्रिस हमारे क्रिकेट नायकों में से एक है. वह मनोरंजनकर्ता पहले है लेकिन काफी लोग उसके पीछे पड़ गये हैं. ”
उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे ऐसे साथी हैं, जिनका मैं सम्मान करता हूं और प्रशंसा करता हूं. मुझे लगता है कि लोग बिना किसी कारण के उसे निशाना बनाते हैं. ” सैमी ने कहा, ‘‘वह क्रिकेट के मैदान पर जो करता है, उसके लिये मैं हमेशा क्रिस का समर्थन करुंगा. हां, हमारी खुद के और हमें देखने वाले लोगों के प्रति एक जिम्मेदारी है लेकिन कभी कभार मुझे लगता है क्रिस अखबार की सुर्खियों का निशाना बन गये हैं. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




