ePaper

BCCI के सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे ठाकुर

Updated at : 21 May 2016 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
BCCI के सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे ठाकुर

मुंबई :अनुराग ठाकुर कल यहां होने वाली बोर्ड की आमसभा की विशेष बैठक में बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे जो आईसीसी चेयरमैन बने शशांक मनोहर की जगह लेंगे. ठाकुर के साथ एकजुटता दिखाने के लिये सभी छह ईकाइयों (कैब, असम क्रिकेट संघ, त्रिपुरा क्रिकेट संघ, एनसीसी और झारखंड क्रिकेट संघ) ने उनके नामांकन पत्र […]

विज्ञापन

मुंबई :अनुराग ठाकुर कल यहां होने वाली बोर्ड की आमसभा की विशेष बैठक में बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे जो आईसीसी चेयरमैन बने शशांक मनोहर की जगह लेंगे. ठाकुर के साथ एकजुटता दिखाने के लिये सभी छह ईकाइयों (कैब, असम क्रिकेट संघ, त्रिपुरा क्रिकेट संघ, एनसीसी और झारखंड क्रिकेट संघ) ने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये. नियमत: सिर्फ एक ईकाई को अध्यक्ष पद के दावेदार को नामित करना था.

ठाकुर ने आज कैब अध्यक्ष गांगुली, बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी और संभावित सचिव अजय शिर्के की मौजूदगी में नामांकन भरा.उन्होंने बीसीसीआई सचिव पद से इस्तीफा भी दे दिया. बीसीसीआई की कल होने वाली आमसभा की विशेष बैठक अब महज औपचारिकता रह गई है और कल ठाकुर का अध्यक्ष बनना तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola