ऑस्ट्रेलिया का पांचवां क्रिकेटर आईपीएल से बाहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोहाली : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल मांसपेशियों के खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गये और वह किंग्स इलेवन पंजाब के इस सत्र में बचे हुए दो मैचों में नहीं खेलेंगे. पंजाब की टीम अंतिम चार में जगह बनाने की दौड से पहले ही बाहर हो चुकी है और मैक्सवेल आराम करने […]
विज्ञापन
मोहाली : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल मांसपेशियों के खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गये और वह किंग्स इलेवन पंजाब के इस सत्र में बचे हुए दो मैचों में नहीं खेलेंगे. पंजाब की टीम अंतिम चार में जगह बनाने की दौड से पहले ही बाहर हो चुकी है और मैक्सवेल आराम करने के लिये स्वदेश रवाना हो गये ताकि वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये समय पर फिट हो जायें.
इस तरह मैक्सवेल आईपीएल के इस सत्र से बाहर होने वाले अपने कप्तान स्टीव स्मिथ, मार्श बंधु शॉन और मिशेल, तेज गेंदबाज जान हेस्टिंग्स की सूची में शामिल हो गये. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बुपा सपोर्ट टीम फिजियो डेविड बीकले ने कहा, ‘‘बीती रात के मैच के बाद ग्लेन के पेट के बांये हिस्से में दर्द बढ़ गया और उनकी चोट का आकलन करने और उपचार के लिये उनकी वापसी का फैसला लिया गया. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक की सूचना से यह चोट ऐसी नहीं है कि वह इस दौरे में भाग नहीं ले सकें लेकिन इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के लिये रवाना होने से पहले हम उन्हें उबरने के लिये जरुरी समय देना चाहेंगे. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










