ePaper

युवराज ने फिर छुए सचिन के पैर, फोटो वायरल

Updated at : 09 May 2016 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
युवराज ने फिर छुए सचिन के पैर, फोटो वायरल

विशाखापट्टनम : कल सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई के बीच खेले गये मैच के बाद मैदान में एक ऐसा नजारा देखने को मिला कि लोग भावुक हो गये. सनराइजर्स ने कल मुंबई को 85 रन से हरा दिया. मैच के बाद जब सब खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे, उस वक्त सनराइजर्स के खिलाड़ी युवराज […]

विज्ञापन

विशाखापट्टनम : कल सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई के बीच खेले गये मैच के बाद मैदान में एक ऐसा नजारा देखने को मिला कि लोग भावुक हो गये. सनराइजर्स ने कल मुंबई को 85 रन से हरा दिया. मैच के बाद जब सब खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे, उस वक्त सनराइजर्स के खिलाड़ी युवराज सिंह ने मुंबई के समर्थन में मैदान पर मौजूद वरिष्ठ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के पैर छू लिये. युवराज के इस सम्मान प्रदर्शन से कुछ देर के लिए सचिन तेंदुलकर भी भौंचक्के रह गये लेकिन वे भावुक हो गये.

undefined

गौरतलब है कि इससे पहले भी वर्ष 2014 में लॉर्ड के बाइसेंटेनरी सेलिब्रेशन मैच में भी युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के पैर छू लिये थे. दरअसल युवी बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने उन्हें आउट कर दिया था. युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर काफी वर्ष तक एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं.

कल सनराइजर्स की तरफ से खेलते हुए युवराज सिंह अनोखे अंदाज में हिट विकेट हुए. वे आईपीएल के दौरान हिटविकेट होने वाले छठे खिलाड़ी बन गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola