आईसीसी रैंकिंग : टीम इंडिया से छिना नंबर वन का ताज

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान से खिसक गई जबकि वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पिछड़ गई है. भारत अब टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है. वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले दो स्थानों पर है. पिछले साल मेलबर्न में पांचवां विश्व कप जीतने […]
दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान से खिसक गई जबकि वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पिछड़ गई है. भारत अब टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है. वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले दो स्थानों पर है. पिछले साल मेलबर्न में पांचवां विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के 124 अंक है. वह न्यूजीलैंड से 11 अंक आगे है. दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर आ गया है जबकि वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को नीचे धकेलकर शीर्ष आठ में जगह बनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




