ePaper

पाकिस्तान में खेलने से वेस्टइंडीज ने किया इनकार, पीसीबी निराश

Updated at : 19 Apr 2016 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में खेलने से वेस्टइंडीज ने किया इनकार, पीसीबी निराश

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस साल के आखिर में होने वाली पूर्ण श्रृंखला के दौरान पाकिस्तान में सीमित ओवरों के कुछ मैच खेलने से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के इनकार पर निराश है.हाल ही में भारत में टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम ने सितंबर अक्तूबर में यूएई में होने वाली पूर्ण श्रृंखला के […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस साल के आखिर में होने वाली पूर्ण श्रृंखला के दौरान पाकिस्तान में सीमित ओवरों के कुछ मैच खेलने से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के इनकार पर निराश है.हाल ही में भारत में टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम ने सितंबर अक्तूबर में यूएई में होने वाली पूर्ण श्रृंखला के कुछ मैच पाकिस्तान में खेलने का पीसीबी का अनुरोध ठुकरा दिया है.

बोर्ड के एक आला अधिकारी ने कहा ,‘‘ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हमें सूचित किया है कि वे सुरक्षा कारणों से यूएई में ही पूरी श्रृंखला खेलना चाहते हैं.” उन्होंने कहा ,‘‘ यह निराशाजनक है क्योंकि हम बाकी बोर्ड को भी यह बताने में जुटे हैं कि पाकिस्तान में हालात सुधर रहे हैं और उन्हें कुछ मैच यहां खेलकर हमारा समर्थन करना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि उनके खिलाड़ी पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पाकिस्तान ने 2009 के बाद से पाकिस्तान में सिर्फ अफगानिस्तान, कीनिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola