टी20 विश्वकप : कल दूसरे सेमीफाइनल में भारत वेस्टइंडीज की भिड़ंत, कोहली- गेल पर होगी नजरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2016 1:39 PM
-मैच का समय : शाम सात बजे से- मुंबई : भारत और वेस्टइंडीज कल टी20 विश्व कप क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में जब आमने -सामने होंगे, तो मुकाबला शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली के कमाल और क्रिस गेल की तूफानी बल्लेबाजी का होगा. 2007 की चैंपियन भारतीय टीम और 2012 की विजेता वेस्टइंडीज […]
मेजबान टीम कोहली का शानदार फार्म बरकरार रहने की दुआ करेगी जिसने आस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मैच में नाबाद 82 रन बनाये. इसके अलावा रोहित शर्मा और शिखर धवन से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिनका चार मैचों में औसत 10 रहा. सुरेश रैना भी कोई उल्लेखनीय पारी नहीं खेल सके हैं जबकि युवराज सिंह ने भले ही बडी पारियां नहीं खेली हो लेकिन कोहली के साथ अहम साझेदारियां की. एडी की चोट के कारण उनका खेलना हालांकि संदिग्ध है. मेजबान टीम ने मनीष पांडे को युवराज के कवर के तौर पर रखा है जबकि अजिंक्य रहाणे को भी मौका दिया जा सकता है.
वेस्टइंडीज टीम भी खिलाडियों की फिटनेस समस्या से जूझ रही है. उसे बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर की जगह लैंडल सिमंस को शामिल करना पडा. सिमंस को यहां मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का अनुभव है. मूल टीम में शामिल किये गए सिमंस चोट के कारण बाहर हो गए थे. अब उन्हें जल्दी से हालात और चुनौतियों के अनुकूल ढलना होगा. कैरेबियाई बल्लेबाजी का दारोमदार गेल और फ्लेचर पर रहा है और फ्लेचर के चोटिल होने से टीम कमजोर लग रही है. ऐसे में मर्लोन सैमुअल्स से जिम्मेदाराना प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में बद्री, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल सफल रहे हैं. बल्लेबाजों की मददगार पिच पर लगातार दो मैचों में 200 से अधिक रन बन चुके हैं. वैसे संकेत मिले हैं कि कल के मैच के लिये पिच बल्लेबाजों की उस तरह से ऐशगाह नहीं होगी.
वेस्टइंडीज : डेरेन सैमी ( कप्तान ), सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रेथवेट, ड्वेन ब्रावो, जानसन चार्ल्स, लैंडल सिमंस, क्रिस गेल, जासन होल्डर, एविन लुईस, एशले नर्स, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, मर्लोन सैमुअल्स, जेरोम टेलर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










