ePaper

भारत के पास कई मैच विजेता, सिर्फ विराट पर नहीं होगा ध्यान : गेल

Updated at : 29 Mar 2016 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के पास कई मैच विजेता, सिर्फ विराट पर नहीं होगा ध्यान : गेल

मुंबई : वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज स्वीकार किया कि गुरुवार को यहां होने वाले विश्व टी20 सेमीफाइनल में भारत की टीम प्रबल दावेदार के रुप में शुरुआत करेगी क्योंकि घरेलू टीम के पास ‘कई मैच विजेता’ हैं लेकिन साथ ही चेताया कि कैरेबियाई टीम भी उलटफेर भरी जीत की योजना […]

विज्ञापन

मुंबई : वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज स्वीकार किया कि गुरुवार को यहां होने वाले विश्व टी20 सेमीफाइनल में भारत की टीम प्रबल दावेदार के रुप में शुरुआत करेगी क्योंकि घरेलू टीम के पास ‘कई मैच विजेता’ हैं लेकिन साथ ही चेताया कि कैरेबियाई टीम भी उलटफेर भरी जीत की योजना बना रही है.

वेस्टइंडीज टीम के यहां ब्रैबोर्न स्टेडियम में अभ्यास के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गेल ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ विराट कोहली पर ही ध्यान नहीं लगायेगी जो टूर्नामेंट में लाजवाब फार्म हैं बल्कि पूरी भारतीय टीम को ध्यान में रखेगी. गेल ने कहा, ‘‘भारत ने एक मैच गंवाने के बाद वापसी करते हुए तीन मैच जीते. टीम लय में है, इसमें कोई शक नहीं और सेमीफाइनल मैच से पहले सभी आत्मविश्वास से भरे होंगे.

भारतीय टीम में एक विशेष खिलाड़ी को निर्धारित करना बहुत मुश्किल है. यह बहुत अच्छी आल राउंड टीम है, अच्छी क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम भी है. ” उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये भारत प्रबल दावेदार है. यहां उन्हें हराना हमेशा ही मुश्किल होता है. लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि वेस्टइंडीज टीम उलटफेर करने के लिये तैयार है. ” कोहली ने भारत के लिये पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो महत्वपूर्ण मैचों में अकेले दम पर जीत दिलायी और गेल ने इस स्टार बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे लेकिन कहा कि कैरेबियाई टीम अन्य खिलाडियों से भी सचेत रहेगी.

गेल ने कहा, ‘‘इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. मैंने कहा था कि आने वाले वर्षों में वह (विराट) विश्व विजेता होगा जैसा कि वह आज है. वह पूरे साल शानदार खेलता रहा. वह अच्छी फार्म में है और वानखेडे स्टेडियम का विकेट भी अच्छा है. इसलिये कुछ भी संभव है. हमें हालात के अनुरुप खेलना होगा, अपनी मजबूती के भीतर खेलना होगा और फिर देखना होगा.”

उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ विराट पर ही ध्यान नहीं लगायेंगे, टीम में कई मैच विजेता हैं और कोई भी अपने दिन में आक्रामक प्रदर्शन कर सकता है. भारतीय टीम काफी बड़ी है, उनका बल्लेबाजी लाइन अप शानदार है. उनके पास कई मैच विजेता हैं, जैसा कि हमारी टीम में भी है, हमारी टीम में भी कई मैच विजेता है, यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है. ” गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ रिकार्ड शतक जड़ा था. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ उम्मीद करते हैं कि कोहली सेमीफाइनल मैच में आक्रामक नहीं खेले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola