ट्विटर पर भड़के हरभजन सिंह, अभद्र टिप्पणी करने वाले को लताड़ा

नयी दिल्ली : टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह अपने खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले को जोरदार फटकार लगायी है. आम तौर पर मैदान के बाहर शांत स्वभाव के मानेजाने वाले हरभजन सिंह उस समय भड़क गये जब ट्विटर पर उनको और उनके खेल को लेकर गलत टिप्पणी […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह अपने खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले को जोरदार फटकार लगायी है. आम तौर पर मैदान के बाहर शांत स्वभाव के मानेजाने वाले हरभजन सिंह उस समय भड़क गये जब ट्विटर पर उनको और उनके खेल को लेकर गलत टिप्पणी कर दी.
अब क्या था हरभजन सिंह ने उसका करारा जवाब दिया और उसकी बोलती बंद की दी. दरअसल हरभजन सिंह को टी-20 विश्वकप में एक भी मैच नहीं मिलने को लेकर ट्विटर पर मजाक करते हुए एक शख्स ने लिखा, भाई तेरा इंडिया टूर कैसा चल रही है. मजा आ रहा होगा? फ्री का होटल्स, लंच, डिनर और सब कुछ. मस्त लाइफ है. कमेंट पढ़ कर हरभजन सिंह भड़क गये और उन्होंने लताड़ लगाते हुए लिखा, हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार….. और तुम उनमें से एक हो.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




