ePaper

अनुष्का का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, तो नाराज हुए कोहली

Updated at : 28 Mar 2016 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
अनुष्का का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, तो नाराज हुए कोहली

नयी दिल्ली : टी20 विश्वकप के एक अहम मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार खेल दिखाने के बाद आज उन लोगों के खिलाफ नाराजगी जतायी, जो लगातार अनुष्का शर्मा को कोस रहे हैं. विराट कोहली ने अब से कुछ देर पहले ट्‌वीट करके कहा है कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लगातार अनुष्का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टी20 विश्वकप के एक अहम मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार खेल दिखाने के बाद आज उन लोगों के खिलाफ नाराजगी जतायी, जो लगातार अनुष्का शर्मा को कोस रहे हैं. विराट कोहली ने अब से कुछ देर पहले ट्‌वीट करके कहा है कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लगातार अनुष्का शर्मा के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं. कोहली ने ट्‌वीट किया, अनुष्का ने हमेशा मुझे पॉजिटिविटी दी. उसके खिलाफ बोलने वालों को शर्म आनी चाहिए.

कोहली ने लिखा ,‘‘ उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो अनुष्का के बारे में नकारात्मक बातें बोलते आ रहे हैं. ये लोग खुद को शिक्षित बताते हैं, इन्हें शर्म आनी चाहिए.’ उन्होंने कहा ,‘‘ उसे कसूरवार ठहराने और उसका मजाक बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए. मैं कैसा खेलता हूं, इसमें उसका क्या लेना देना है. वह हमेशा मुझे प्रेरित करती आयी है और उसने मुझे सकारात्मकता दी है. मैं लंबे समय से कहने की सोच रहा था.’ कोहली ने कहा ,‘‘ मुझे इस पोस्ट के लिए किसी सम्मान की जरूरत नहीं है. सोचो कि आपकी बहन , गर्लफ्रेंड या पत्नी को कैसा महसूस होगा जब कोई सार्वजनिक तौर पर उसे भला बुरा कहेगा.’

गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुईं है, हालांकि इस बारे में अभी तक दोनों ने कुछ नहीं कहा है. ब्रेकअप की खबरों के बीच विराट कोहली ने पहली बार अपने और अनुष्का के संबंधों के बारे में कुछ कहा है.

विराट कोहली और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी दिनों से रिलेशनशिप में थे. वे अकसर साथ देखे जाते थे. विराट ने अपने संबंधों पर यह भी कहा था कि जो कुछ भी है आपके सामने है, हालांकि अनुष्का हमेशा शादी के सवालों से बचती रहीं. विश्वकप 2014 के सेमीफाइनल में हार के बाद विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का पर काफी छींटाकशी की गयी थी और अनुष्का का काफी मजाक भी उड़ाया गया था. उस वक्त भी विराट ने अपना आक्रोश व्यक्त किया था.

अब जबकि टी-20 विश्वकप में कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, अनुष्का शर्मा एक बार फिर लोगों के निशाने पर है, जिससे दुखी होकर विराट ने लोगों को शर्म करने की सलाह दी है. कल की जीत के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि ब्रेकअप के बाद विराट का प्रदर्शन सुधर गया है. अनुष्का को विराट के लिए अशुभ भी बताया जा रहा है. जिसके बाद विराट ने यह टिप्पणी की है. विराट का यह आक्रोश यह साबित करता है कि भले ही मीडिया में उनके ब्रेकअप की खबरें चल रही हो, उनके रिश्ते में अभी भी तपिश बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola