...जब अपने एक्शन को लेकर चर्चा में आये विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2016 12:38 PM
विराट कोहली आज टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिनके बिना टीम की कल्पना करना मुश्किल है. अपने शानदार खेल के कारण कोहली टीम की शान बन चुके हैं. भारत की शायद ही ऐसी कोई जीत होगी, जिसमें कोहली का योगदान ना रहा हो. अपने खेल के साथ-साथ कोहली मैदान पर अपनी बॉडी […]
विराट कोहली आज टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिनके बिना टीम की कल्पना करना मुश्किल है. अपने शानदार खेल के कारण कोहली टीम की शान बन चुके हैं. भारत की शायद ही ऐसी कोई जीत होगी, जिसमें कोहली का योगदान ना रहा हो. अपने खेल के साथ-साथ कोहली मैदान पर अपनी बॉडी लैंग्वेज के कारण भी हमेशा चर्चा के केंद्र में रहते हैं.
सचिन की ओर हुए नतमस्तक
.jpg&w=3840&q=75)
19 मार्च 2016 को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्डकप में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने ना सिर्फ अर्द्धशतक जड़ा, बल्कि पचासा जड़ने के बाद स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की ओर नतमस्तक हो गये और अपना अर्द्धशतक उन्हें समर्पित किया तो वे भावुक हो गये. विराट के इस एक्शन पर ग्राउंड पर खूब तालियां बजीं.
जब अनुष्का की ओर किया ‘फ्लाइंग किस’
.jpg&w=3840&q=75)
अनुष्का और विराट के इश्क के चर्चे कुछ समय पहले तक मीडिया की सुर्खियों में रहे थे. जब अनुष्का स्टेडियम में मौजूद रहतीं थीं, तो विराट ने कई बार शानदार खेल दिखाने के बाद उनकी ओर बैट से सैल्यूट किया. लेकिन तब वे काफी चर्चा में आये थे, जब उन्होंने शतक जड़ने के बाद अनुष्का की ओर बैट से ‘फ्लाइंग किस’ भेजा था.
आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान स्टीवन स्मिथ पर की छींटाकशी
.jpg&w=3840&q=75)
भारत के पिछले आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट कोहली ने उस वक्त स्टीवन स्मिथ पर टिप्पणी कर दी थी. हुआ कुछ यूं था कि स्मिथ माइक लगाकर बैटिंग कर रहे थे और लाइव बात कर रहे थे. अगले बॉल पर जब वे आउट हो गये, तो कोहली ने मुंह बनाकर और हाथ से इशारे करके उनपर छींटाकशी की थी. कोहली के इस एक्शन की चर्चा तो हुई ही थी, उनकी निंदा भी हुई थी.
जब एक पत्रकार को सुनायी खरी-खोटी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संबंधों को लेकर मीडिया में आये दिन खबरें आती रहतीं हैं, इससे कोहली नाराज हो जाया करते थे. एक बार तो भारतीय क्रिकेट टीम के विदेश दौरे के दौरान उन्होंने एक पत्रकार की कॉलर तक पकड़ ली थी और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनायी थी. अनुष्का के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद भी एक घड़ी की लॉन्चिंग के मौके पर जब पत्रकार ने उनसे अनुष्का के बारे में सवाल किया, तो वे भड़क गये और पूछा कि आप जानना क्या चाहते हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










