ePaper

गावस्‍कर बोले, खुद भी टर्निंग विकेट पर खेलने को तैयार रहे टीम इंडिया

Updated at : 16 Mar 2016 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
गावस्‍कर बोले, खुद भी टर्निंग विकेट पर खेलने को तैयार रहे टीम इंडिया

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को उसी की ‘दवा’ से चित कर दिया और मेजबान टीम अगर विरोधी टीमों के लिये टर्निंग विकेट बनाना चाहती है तो उसे खुद भी उन पर खेलने के लिये तैयार रहना चाहिये. न्यूजीलैंड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को उसी की ‘दवा’ से चित कर दिया और मेजबान टीम अगर विरोधी टीमों के लिये टर्निंग विकेट बनाना चाहती है तो उसे खुद भी उन पर खेलने के लिये तैयार रहना चाहिये.

न्यूजीलैंड ने भारत को टर्निंग विकेट पर 47 रन से हराया. उसके स्पिनरों ने 10 में से नौ विकेट लिये. उन्होंने एनडीटीवी से कहा ,‘‘ यदि आप टर्निंग विकेट दूसरों के लिये बनाना चाहते हैं तो खुद भी उन पर खेलना आना चाहिये. हमें स्वीकार करना होगा कि भारत को उम्दा स्पिन गेंदबाजी के सामने दिक्कत आई है. यदि वे जीत जाते तो पिच पर कोई बात ही नहीं होती.’

नागपुर पिच को आईसीसी ने पिछले साल नवंबर में आधिकारिक चेतावनी दी थी जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच ढाई दिन में खत्म हो गया था. गावस्कर ने कहा कि पहला मैच हारने के बाद भारत ने अपने लिये राह बड़ी कठिन कर ली है जिसे अगले मैच में पाकिस्तान से खेलना है. भारत के लिये एक और हार के मायने टूर्नामेंट से बाहर होना होगा.

गावस्कर ने कहा ,‘‘ आप चाहे जीते या हारे, पाकिस्तान को हर हालत में हराना होगा. यदि आप हारते हैं तो टूर्नामेंट से बाहर हो जायेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम जूझती नजर आई और पाकिस्तान के खिलाफ और मुश्किलें पेश आयेंगी.’

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अति आत्मविश्वास की शिकार थी. उन्होंने यह भी कहा कि टीम संयोजन को लेकर न्यूजीलैंड टीम की तारीफ करनी होगी. उन्होंने कहा ,‘‘ भारत अति आत्मविश्वास के कारण हारा लेकिन न्यूजीलैंड को भी जीत का श्रेय जाता है जिसने तीन स्पिनरों को उतारा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola