ePaper

WC T20 : भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच हाईवोल्‍टेज मैच कल

Updated at : 14 Mar 2016 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
WC T20 : भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच हाईवोल्‍टेज मैच कल

नागपुर : पिछले कुछ अर्से से शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है लेकिन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कल उसका सामना आत्मविश्वास से लबरेज न्यूजीलैंड से होगा तो उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा. पिछले पांच बार में किसी मेजबान देश ने टी20 विश्व खिताब नहीं जीता है […]

विज्ञापन

नागपुर : पिछले कुछ अर्से से शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है लेकिन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कल उसका सामना आत्मविश्वास से लबरेज न्यूजीलैंड से होगा तो उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा. पिछले पांच बार में किसी मेजबान देश ने टी20 विश्व खिताब नहीं जीता है और दूसरी बार तो कोई विजयी नहीं रहा है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम हालांकि काफी संतुलित है और अपनी सरजमीं पर खेल रही है लिहाजा इतिहास रच सकती है. मौजूदा टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज 2007 की चैम्पियन भारतीय टीम ग्रुप टू के सुपर 10 मुकाबले में न्यूजीलैंड से खेलेगी.

भारत ने पिछले सात टी20 मैच जीते हैं जिसमें 50 ओवरों की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया का उसी की सरजमीं पर 3.0 से सफाया शामिल है. भारत ने श्रीलंका को 2.1 से हराने के बाद 20 ओवरों का एशिया कप खिताब भी जीता. ढाका में लगातार पांच जीत से उसका आत्मविश्वास कई गुना बढा है. धोनी एंड कंपनी ने हालांकि टी20 क्रिकेट में कभी न्यूजीलैंड को हराया नहीं है और चारों मुकाबलों में उसे शिकस्त का सामना करना पडा है. घरेलू हालात में हालांकि भारत को हराना कठिन होगा.

भारतीय टीम अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका से चार रन से हारी थी जिससे टूर्नामेंट से पहले उसके लिये खतरे की घंटी बज गई. भारतीय टीम कल जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी. पिछले दो महीने से विराट कोहली शानदार फार्म में है और सात पारियों में चार अर्धशतक बना चुके हैं. कोहली ने 38 मैचों में 50 से उपर की औसत से रन बनाये हैं. वहीं छठा टी20 विश्व कप खेल रहे रोहित शर्मा भी जबर्दस्त फार्म में हैं.

शिखर धवन ने टुकडों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में 73 रन की पारी से उनका मनोबल बढा होगा. सुरेश रैना, युवराज सिंह और धोनी के अलावा भारतीय बल्लेबाजी क्रम में हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा भी हैं. जसप्रीत बुमरा शुरुआती और डैथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. उनका साथ देने के लिये अनुभवी आशीष नेहरा हैं. मोहम्मद शमी फिट हो गये हैं और मध्यम तेज गेंदबाजी में विविधता देने के लिये पांड्या भी हैं.

स्पिन गेंदबाजी में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा हैं जिनका साथ देने के लिये हरभजन सिंह या पवन नेगी को उतारा जा सकता है. न्यूजीलैंड के पास भी कई खतरनाक खिलाडी हैं हालांकि उसे ब्रेंडन मैकुलम की कमी खलेगी जिन्होंने हाल ही में संन्यास लिया है. केन विलियमसन की अगुवाई वाली कीवी टीम के पास मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, ग्रांट एलियोट, रोस टेलर और कोरे एंडरसन जैसे बल्लेबाज हैं. तेज गेंदबाजी आक्रमण में उनके पास दाहिने-बायें का संयोजन है. वहीं स्पिन आक्रमण में भी विविधता है. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ पिछले पांच टी20 मैचों में से चार जीते हैं.

टीमें :

भारत :

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, पवन नेगी, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड :

केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रोंची, रोस टेलर, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनेर, नाथन मैकुलम, ग्रांट एलियोट, मिशेल मैक्लीनागन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, ईश सोढी, कोरे एंडरसन.

मैच का समय : शाम 7.30 बजे से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola