ePaper

पाक क्रिकेट टीम के भारत आने पर फैसला आज

Updated at : 09 Mar 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पाक क्रिकेट टीम के भारत आने पर फैसला आज

कराची : पाकिस्तान की विश्व टी20 टीम की भारत रवानगी को लेकर आज ही कोई फैसला हो होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि टीम की भारत रवानगी पर गृह मंत्रालय आज फैसला करेगा. उन्होंने कहा, ‘गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान भारत में मौजूद सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल की जानकारी का अध्ययन करने […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान की विश्व टी20 टीम की भारत रवानगी को लेकर आज ही कोई फैसला हो होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि टीम की भारत रवानगी पर गृह मंत्रालय आज फैसला करेगा. उन्होंने कहा, ‘गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान भारत में मौजूद सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल की जानकारी का अध्ययन करने के बाद हमें भविष्य की योजनाओं और टीम की रवानगी के बारे में जानकारी देंगे.’

पाकिस्तान की टीम को आज दोपहर लाहौर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन कुछ खिलाडियों ने पीटीआई से पुष्टि की कि उन्हें कहा गया है कि इस योजना को अभी स्थगित रखा गया है. बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की कि शहरयार ने गृह मंत्रालय के साथ चर्चा करने के बाद भारत में क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सूचना दी है कि पाकिस्तान सरकार ने टीम को धर्मशाला में न खेलने की सलाह दी है.

उन्होंने कहा, ‘पीसीबी ने बीसीसीआई और आईसीसी से भारत के साथ 19 मार्च को होने वाले मैच को धर्मशाला से बदलकर कोलकाता या मोहाली में कराने को कहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola