टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मतभेद चरम पर
Updated at : 08 Mar 2016 3:49 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : आईसीसी विश्व टी20 से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और मुख्य कोच वकार यूनिस के बीच मतभेद सामने आ गये हैं. मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद ने ने आज विश्व टी20 के लिये नयी टीम की घोषणा की लेकिन उनके चेहरे पर दिखावटी मुस्कान थी और सूत्रों के अनुसार सब कुछ […]
विज्ञापन
कराची : आईसीसी विश्व टी20 से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और मुख्य कोच वकार यूनिस के बीच मतभेद सामने आ गये हैं. मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद ने ने आज विश्व टी20 के लिये नयी टीम की घोषणा की लेकिन उनके चेहरे पर दिखावटी मुस्कान थी और सूत्रों के अनुसार सब कुछ सही नहीं चल रहा है जबकि टीम मंगलवार की रात भारत के लिये रवाना होने की तैयारी कर रही है.
सूत्रों ने कहा, ‘‘बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान लाहौर में अफरीदी के साथ मुलाकात करेंगे. वह इससे पहले वकार के साथ लंबी बातचीत कर चुके हैं. ” उन्होंने बताया, ‘‘वकार जब चेयरमैन से मिले तो उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के काम करने के तरीके पर नाखुशी व्यक्त की और अफरीदी के खिलाफ भी शिकायत की. ” सूत्रों ने कहा, ‘‘चेयरमैन अब अफरीदी से मिलकर उन्हें बताएंगे कि वकार ने हाल में एशिया कप में टीम के लचर प्रदर्शन के लिये क्या कारण बताये हैं. ” एक अन्य सूत्र ने बताया कि अफरीदी इसलिए नाखुश हैं क्योंकि मुख्य चयनकर्ता और वकार ने उन्हें बताये बिना राष्ट्रीय टी20 में सलमान बट की वापसी पर चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




