ePaper

कोहली ने कहा- विरोधी भीड के सामने खेलना पसंद, बोले धौनी- हम सही राह पर

Updated at : 07 Mar 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने कहा- विरोधी भीड के सामने खेलना पसंद, बोले धौनी- हम सही राह पर

मीरपुर : टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर एशिया पर अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित करके वर्ल्ड कप टी-20 पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. भारत की इस जीत में शिखर धवन और विराट कोहली की बल्लेबाजी का अहम रोल रहा. इस जीत के बाद […]

विज्ञापन

मीरपुर : टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर एशिया पर अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित करके वर्ल्ड कप टी-20 पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. भारत की इस जीत में शिखर धवन और विराट कोहली की बल्लेबाजी का अहम रोल रहा. इस जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. बांग्लादेश को हराने के बाद कप्तान एमएस धौनी ने कहा कि हम वर्ल्ड टी-20 के लिए सही राह पर हैं.

एशिया कप क्रिकेट में बगैर कोई मैच गंवाए ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि विश्व ट्वेंटी-20 मैच के लिए वे लोग सही राह पर हैं जो दो दिनों में शुरू होने वाला है. फाइनल में भारत ने बांग्लादेश के 121 रनों का पीछा करते हुए सात गेंदें शेष रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की. धौनी ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने जीत आसान कर दी. ‘‘शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का शुक्रिया.

उन्होंने काम काफी आसान कर दिया. मध्य क्रम के बल्लेबाज सिर्फ गए और उसके बाद जरुरी चीजें की. अब यह बहुत अच्छा लग रहा है, हम वर्ल्ड टी-20 के लिए सही राह पर हैं.’ धौनी ने कहा कि पेसमैन जसप्रीत बुमराह और युवा ऑल राउंडर हार्दिक पांडया टीम को मजबूती दे रहे हैं. बदले हुए बल्लेबाजी क्रम में खुद को अनुकूल बनाने को लेकर युवराज सिंह की भी धोनी ने सराहना की. 60 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने शिखर धवन ने कहा कि यह उनके लिए खास पारी थी. बांग्लादेश के कप्तान मशरफी मोर्तजा ने बताया कि उनकी टीम अच्छा कर रही है और वे काफी विश्वास के साथ विश्व टी-20 में जाएंगे. विराट कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। धवन के साथ उनकी साझेदारी मैच के लिए निर्णायक रही.

कोहली ने कहा कि विरोधी भीड के सामने खेलने की चुनौती उन्हें पसंद है. इस बीच बीसीसीआई ने एशिया कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है. बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एशिया कप में जीत के साथ टीम इंडिया ने खेल के सबसे छोटे प्रारुप में अपना वर्चस्व साबित कर दिया है और एशिया में सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम के रुप में उभरी. टीम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 की मेजबानी करने वाला है, ऐसे में यह सही दिशा में एक कदम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola