मैं धीमी गेंदों पर काम कर रहा हूं : भुवनेश्वर

मीरपुर : एशिया कप में यूएई के खिलाफ दो विकेट लेने से भुवनेश्वर कुमार का आत्मविश्वास बढ़ा है और भारत के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अब वह अपने कौशल को निखारने के लिये धीमी गेंदों पर काम कर रहे हैं. भारत की तरफ से इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के […]
मीरपुर : एशिया कप में यूएई के खिलाफ दो विकेट लेने से भुवनेश्वर कुमार का आत्मविश्वास बढ़ा है और भारत के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अब वह अपने कौशल को निखारने के लिये धीमी गेंदों पर काम कर रहे हैं. भारत की तरफ से इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टी20 मैच खेलने वाले भुवनेश्वर ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ चार ओवर में दो मेडन करते हुए आठ रन देकर दो विकेट लिये.
भुवनेश्वर ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘फिर से अंतिम एकादश में वापसी करना अच्छा अहसास है. ईमानदारी से कहूं तो जब मैं गेंदबाजी के लिये आया तो थोड़ा नर्वस था क्योंकि मैं लंबी अवधि के बाद खेल रहा था. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहा था. इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में जब भी मुझे मौका मिलेगा तो मैं इसे याद रखूंगा कि मैंने अपने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. ”
इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी में एक नया पहलू जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी धीमी गेंदों पर काम करना चाहता हूं. मैं जानता हूं कि मैं डेथ ओवरों में यार्कर कर सकता हूं लेकिन यदि मैं धीमी गेंद भी करता हूं तो यह मेरे लिये फायदे का सौदा साबित हो सकता है. मैं अच्छी धीमी गेंद तैयार करना चाहता हूं और अभी मैं इसी पर काम कर रहा हूं. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










