युवी अपनी मर्जी से छक्के लगा सकता है : धौनी

मीरपुर : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने साथी खिलाड़ी युवराज सिंह की जमकर तारीफ की है. धौनी ने युवराज सिंह की बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा, कि युवी वही खिलाड़ी है जो अपनी मर्जी से छक्के लगा सकता है. श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के कल के मुकाबले में युवराज सिंह […]
मीरपुर : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने साथी खिलाड़ी युवराज सिंह की जमकर तारीफ की है. धौनी ने युवराज सिंह की बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा, कि युवी वही खिलाड़ी है जो अपनी मर्जी से छक्के लगा सकता है.
श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के कल के मुकाबले में युवराज सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. युवराज मैदान पर इस तरह से छक्के लगा रहे थे जैसे दो साल पहले उनकी बल्लेबाजी में नजर आता था. युवराज ने कल 18 गेंद में 35 रन बनाये जिससे कप्तान काफी खुश हैं. धौनी ने कहा ,‘‘ जहां तक युवी की बल्लेबाजी का सवाल है , मैंने पहले ही कहा है कि वह जितना ज्यादा समय क्रीज पर बितायेगा उतना ही बेहतर होगा. उसका रवैया बहुत अच्छा रहा है. उसने बड़े शाट खेलने से पहले इंतजार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










