बच्चे कहें, एबी, विराट नहीं तेज गेंदबाज बनना चाहता हूं : स्टेन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग जैसे धनाढ्य लीग में तेज गेंदबाजों को बहुत अधिक तवज्जो नहीं मिलने से चिंतित दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को डर है कि यदि युवा केवल बल्लेबाज बनने पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो तेज गेंदबाजी खत्म हो जाएगी. स्टेन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो की पत्रिका क्रिकेट मंथली से कहा, […]
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग जैसे धनाढ्य लीग में तेज गेंदबाजों को बहुत अधिक तवज्जो नहीं मिलने से चिंतित दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को डर है कि यदि युवा केवल बल्लेबाज बनने पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो तेज गेंदबाजी खत्म हो जाएगी. स्टेन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो की पत्रिका क्रिकेट मंथली से कहा, ‘‘आपको ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो पांच विकेट ले सके.
आपको ऐसे गेंदबाज चाहिए जो भविष्य के बच्चों को प्रेरित करने के लिये पांचवें दिन भी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सके. मैं ऐसा कर सकता हूं लेकिन हमें विश्व क्रिकेट का संचालन करने वाले लोगों से भी मदद की जरुरत है. ” इस तेज गेंदबाज ने कहा कि यदि पिचें और पैसा तेज गेंदबाजों के अनुकूल नहीं रहे तो फिर क्रिकेट की यह कला खत्म हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि आईपीएल में एक खिलाड़ी गेंद मैदान से बाहर मारने के लिये 20 लाख डालर मिलते हैं तो भविष्य की पीढी बल्लेबाज बनने पर ही ध्यान केंद्रित करेगी. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










