जाट आंदोलन : सहवाग ने कहा- हम रक्षक हैं हिंसक नहीं

नयी दिल्ली : हरियाणा में जाट आंदोलन को लेकर हिंसा और आगजनी का दौर आज आठवें दिन भी जारी है. इसी बीच क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग ने लोगों से हिंसा छोड़ने की अपील की है. उन्होंने आज एक के बाद एक दो ट्वीट किए और कहा कि हम रक्षक हैं, हिंसक नहीं. सहवाग ने अपने पहले […]
नयी दिल्ली : हरियाणा में जाट आंदोलन को लेकर हिंसा और आगजनी का दौर आज आठवें दिन भी जारी है. इसी बीच क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग ने लोगों से हिंसा छोड़ने की अपील की है. उन्होंने आज एक के बाद एक दो ट्वीट किए और कहा कि हम रक्षक हैं, हिंसक नहीं.
सभी भाइयों से मेरी विनती है की हिंसा त्याग दो और जिसकी जो भी माँग हो वो संवैधानिक तरीक़े से रखो। हम रक्षक हैं, हिंसक नहीं।
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 21, 2016
सहवाग ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि सभी भाइयों से मेरी विनती है की हिंसा त्याग दो और जिसकी जो भी मांग हो वो संवैधानिक तरीक़े से रखो। हम रक्षक हैं, हिंसक नहीं।
देश की सेना और खेल जगत और ना जाने कितनी चीज़ों में देश का नाम ऊँचा किया है। हमारा जोश देश के भले लिए इस्तेमाल होना चाहिए।
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 21, 2016
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि देश की सेना और खेल जगत और ना जाने कितनी चीज़ों में देश का नाम ऊंचा किया है. हमारा जोश देश के भले लिए इस्तेमाल होना चाहिए.
आपको बता दें कि हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से लगातार आंदोलन जारी है जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस आंदोलन की आंच देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुकी है जिसके कारण यहां पानी की किल्लत हो गयी है.
पानी की किल्लत के कारण दिल्ली के सभी स्कूलों को कल बंद रखने का फैसला लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










