ePaper

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को क्‍लीन स्‍वीप किया

Updated at : 17 Feb 2016 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को क्‍लीन स्‍वीप किया

रांची : मध्यम गति की गेंदबाज दीप्ति शर्मा के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तथा कप्तान मिताली राज की अगुवाई में शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से भारतीय महिला टीम ने आज यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 41 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला […]

विज्ञापन

रांची : मध्यम गति की गेंदबाज दीप्ति शर्मा के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तथा कप्तान मिताली राज की अगुवाई में शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से भारतीय महिला टीम ने आज यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 41 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनायी.

श्रीलंका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये और आखिर में उसकी टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 178 रन ही बना पायी. श्रीलंका की तरफ से दिलानी सुरांगिका ने नाबाद 43 और प्रसादनी वीराकोडी ने 37 रन बनाये. दीप्ति ने बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया और 23 रन देकर चार विकेट लिये.
राजेश्वरी गायकवाड, पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर को एक-एक विकेट मिला. भारत ने इसके जवाब में 43.1 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर जीत दर्ज की. स्मृति मंदाना (46) और तिरुष कामिनी (26) ने पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी. इसके बाद मिताली ने नाबाद 53 रन की पारी खेली और इस बीच हरमनप्रीत (41 के साथ तीसरे विकेट के लिये 64 रन जोडे) श्रीलंका की तरफ से चारों विकेट बायें हाथ की स्पिनर सुगंदिका कुमारी (39 रन देकर चार विकेट) ने लिये.
अगले महीने होने वाले आईसीसी महिला विश्व टी20 चैंपियनशिप की तैयारियों में लगे भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में भी 107 रन से जीत दर्ज की थी. आईसीसी महिला चैंपियनशिप में अब भारतीय टीम के 14 मैच में 11 अंक हो गये हैं. इन दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच 19 फरवरी को रांची में ही खेला जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola