ePaper

अमिताभ चौधरी ने घर पर दी टीम इंडिया को डिनर पार्टी

Updated at : 11 Feb 2016 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ चौधरी ने घर पर दी टीम इंडिया को डिनर पार्टी

रांची : बीसीसीआई अधिकारी और जेएससीए अध्‍यक्ष अमिताभ चौधरी ने आज राज टीम इंडिया को अपने घर पर डिनर पार्टी के लिए आमंत्रित किया. उनके निमंत्रण पर पूरी टीम उनके घर पहुंची. इस दौरान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पसंदीदा गाड़ी ‘हमर’ से गये. धौनी के साथ उनके माता-पिता और उनकी बेटी जिवा के साथ पत्नी […]

विज्ञापन

रांची : बीसीसीआई अधिकारी और जेएससीए अध्‍यक्ष अमिताभ चौधरी ने आज राज टीम इंडिया को अपने घर पर डिनर पार्टी के लिए आमंत्रित किया. उनके निमंत्रण पर पूरी टीम उनके घर पहुंची. इस दौरान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पसंदीदा गाड़ी ‘हमर’ से गये.

धौनी के साथ उनके माता-पिता और उनकी बेटी जिवा के साथ पत्नी साक्षी भी डिनर पार्टी के लिए अमिताभ चौधरी के घर पहुंचे. ज्ञात हो कल रांची पहुंचने के साथ ही कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने घर पर पूरी टीम को डिनर पार्टी दी थी.

* कल धौनी के होम ग्राउंड पर टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मैच

अनुभवहीन श्रीलंकाई टीम से पहले मैच में मिली हार से स्तब्ध भारतीय क्रिकेट टीम कल दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला में वापसी के इरादे से उतरेगी. कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पहले मैच के लिए पुणे में बनाई गयी पिच को ‘इंग्लिश’ करार दिया. अब वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपने मैदान पर खेलेंगे तो उम्मीद है कि उन्हें उपमहाद्वीप जैसी पारंपरिक विकेट मिलेगी. रांची पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola