जानें, क्रिस गेल से क्यों निराश हैं युवराज सिंह ?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह सबसे तेज टी20 अर्धशतक के उनके रिकार्ड की बराबरी करने वाले क्रिस गेल से निराश है और उनका कहना है कि इस कैरेबियाई बल्लेबाज को उनका रिकार्ड तोड़ना चाहिये था. युवराज ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में 12 गेंद में अर्धशतक की गेल पर पारी पर ट्वीट […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह सबसे तेज टी20 अर्धशतक के उनके रिकार्ड की बराबरी करने वाले क्रिस गेल से निराश है और उनका कहना है कि इस कैरेबियाई बल्लेबाज को उनका रिकार्ड तोड़ना चाहिये था.
युवराज ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में 12 गेंद में अर्धशतक की गेल पर पारी पर ट्वीट किया ,‘‘ मैं निराश हूं कि गेल ने 12 गेंद में अर्धशतक बनाया. काका अगली बार दस गेंद में पूरा करना या एबी डिविलियर्स भी ऐसा कर सकता है.’
युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में यह रिकार्ड बनाया था. उन्होंने इस पारी में स्टुअर्ट ब्राड को एक ओवर में छह छक्के लगाये थे. गेल ने आईपीएल 2013 में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के लिये 30 गेंद में शतक बनाया था. वहीं 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंद में दोहरा शतक जड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










