गेल की तूफानी पारी, लेकिन मेलबर्न रेनेगेड्स की करारी हार
Updated at : 19 Jan 2016 1:06 PM (IST)
विज्ञापन

सिडनी : वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक के रिकार्ड की बराबरी की लेकिन उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी. गेल ने युवराज सिंह के 12 गेंद में 50 रन के रिकार्ड की बराबरी की. युवराज ने […]
विज्ञापन
सिडनी : वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक के रिकार्ड की बराबरी की लेकिन उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी. गेल ने युवराज सिंह के 12 गेंद में 50 रन के रिकार्ड की बराबरी की. युवराज ने यह रिकार्ड 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में बनाया था.
गेल ने पहले ओवर में लगातार चार छक्के जड़े. रेनेगेड्स को 171 रन का लक्ष्य मिला था. गेल 17 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए. एडीलेड स्ट्राइकर्स बीबीएल में शीर्ष पर रहा और सेमीफाइनल में उसका सामना सिडनी थंडर्स से होगा. मेलबर्न स्टार्स दूसरे सेमीफाइनल में पर्थ स्क्रोचर्स से खेलेगा जबकि रेनेगेड्स पांचवें स्थान पर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




