ePaper

आलोचनाओं से घिरे महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, मेरी कप्‍तानी की समीक्षा के लिए PIL की जरूरत

Updated at : 18 Jan 2016 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
आलोचनाओं से घिरे महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, मेरी कप्‍तानी की समीक्षा के लिए PIL की जरूरत

मेलबर्न : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने लगातार खराब परिणामों के कारण हो रही आलोचनाओं के संदर्भ में कहा कि उनकी कप्तानी की समीक्षा केवल जनहित याचिका ( पीआईएल ) के जरिये ही संभव है. भारत को धौनी के नेतृत्व में आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे वनडे में भी हार का सामना करना […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने लगातार खराब परिणामों के कारण हो रही आलोचनाओं के संदर्भ में कहा कि उनकी कप्तानी की समीक्षा केवल जनहित याचिका ( पीआईएल ) के जरिये ही संभव है. भारत को धौनी के नेतृत्व में आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा.

धोनी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में मजाकिया लहजे में कहा, ‘‘यदि मैं अपने प्रदर्शन की समीक्षा शुरु कर देता हूं तो यह हितों का टकराव होगा. हमें कप्तान के रूप में मेरे प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जनहित याचिका दायर करनी होगी. ‘ मजाक से इतर उन्होंने कहा कि टीम को गेंदबाजों की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि वे कम अनुभवी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह कप्तान से जुड़ा हुआ नहीं है. अभी मैं कप्तान हूं और बाद में कोई यह जिम्मेदारी संभालेगा. महत्वपूर्ण यह है कि हम उन क्षेत्रों पर गौर करें जिनमें हम कमजोर है, जिनमें छोटे प्रारूप में हमें सुधार की जरूरत है. ‘

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सीम गेंदबाजी का आलराउंडर नहीं है और इसलिए मैं इस विषय पर बात नहीं करना चाहता.यदि आप श्रृंखला पर गौर करो तो हमारे पास अपेक्षाकृत अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण है. इशांत शर्मा ने काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है लेकिन वह इस प्रारूप में नियमित तौर पर नहीं खेला है. ‘ धोनी ने कहा, ‘‘उमेश यादव टीम से अंदर बाहर होता रहा है और बाकी अन्य हैं जिन्होंने यहां पदार्पण किया. इसलिए हमें इस समय यह आकलन करना होगा कि एक खिलाड़ी कितना अच्छा है और वे क्या कर रहे हैं और उनकी प्रगति की दर क्या है. ‘

एक बार फिर से शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का प्रयास बेकार चला गया. रोहित शर्मा के पहले दो मैचों में शतक के बाद आज विराट कोहली ने सैकडा जड़ा कोहली ने अपने करियर में जो प्रगति की धोनी ने उसकी तारीफ की. धौनीने कहा, ‘‘वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसने लगातार सुधार किया है. भारतीय बल्लेबाजों में छोटे प्रारुप में रोहित शर्मा के साथ वह सर्वश्रेष्ठ है. आज जिस तरह से उसने अपनी पारी संवारी वह पहले दो मैचों से थोडी भिन्न थी.

लेकिन वह वास्तव में मैच का अच्छा आकलन करता है जो कि बीच के ओवरों में बेहद महत्वपूर्ण है. विराट ऐसा खिलाड़ी है जिस पर हम भविष्य के लिए गौर कर सकते हैं क्योंकि वह ऐसा खिलाडी है जो लंबे समय तक टीम को आगे ले जाएगा. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘वह ( कोहली ) ऐसा युवा खिलाड़ी है जिसने वास्तव में बहुत अच्छी प्रगति की. मुझे अब भी वे दिन याद हैं जब वह पहली बार टीम का हिस्सा बना था और फिर उसे टीम से बाहर कर दिया गया और फिर उसने वापसी की.

मुझे याद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला ली थी और उसने हमारे लिये पारी का आगाज किया और बाद में निचले क्रम में बल्लेबाजी की. ‘धौनी ने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि वह शीर्ष क्रम का बल्लेबाज और एक बार जब उसे मौका मिला तो उसने इसका पूरा फायदा उठाया. अब उस बल्लेबाजी क्रम के बारे में कोई किसी से कोई बात नहीं कर सकता है जो कि अच्छी बात है. ‘ आज के मैच में हार के लिए धोनी ने खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘‘यह हार पचाना मुश्किल है. हमने आज अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया. कम से कम तीन बाउंड्री हमें आसानी से रोकनी चाहिए थी. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola