आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा वेस्टइंडीज, भारत आठवें स्थान पर

नयी दिल्ली : आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी-20 रैंकिंग के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर पहुंच गयी है. ताजा रैंकिंग में वेस्टइंडीज की टीम 2249 अंक और 118 रेटिंग के आधार पर नंबर एक टीम बन गयी है. वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. ऑस्ट्रेलिया की टीम के भी 118 […]
नयी दिल्ली : आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी-20 रैंकिंग के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर पहुंच गयी है. ताजा रैंकिंग में वेस्टइंडीज की टीम 2249 अंक और 118 रेटिंग के आधार पर नंबर एक टीम बन गयी है. वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम के भी 118 रेटिंग हैं, लेकिन अंकों के आधार पर वेस्टइंडीज की टीम आगे निकल गयी है. तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम मौजूद है. श्रीलंका की टीम के भी 118 रेटिंग हैं, लेकिन अंकों के आधार पर वेस्टइंडीज की टीम उससे आगे निकल गयी है. हालांकि अंकों के अधार पर श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया से आगे है. ऑस्ट्रेलिया के 2006 अंक हैं वहीं श्रीलंका की टीम को 2242 अंक मिले हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2006 अंक 17 मैच में ही अर्जीत किये हैं. वहीं 2242 अंकों को पाने में श्रीलंकाई टीम ने 19 मैचों का सामना किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




